वाराणसी, फरवरी 5 -- वाराणसी, हिटी। महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन लगातार 26 घंटे तक जारी रहेंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने बुधवार को पर्व पर चार प्रहर की आरतियों तक का विशेष शेड्यूल जारी किया। 15 फरवरी की सुबह मंगला आरती के साथ मंदिर के कपाट खुलेंगे और दर्शन 16 फरवरी की सुबह 6 बजे तक अनवरत जारी रहेंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। मंगला आरती और भोग आरती के बाद इस बार सप्तर्षि श्रृंगार और शयन आरती के स्थान पर अलग-अलग चार प्रहर की आरतियों का आयोजन किया जाएगा। इन आरतियों के दौरान श्रद्धालुओं को झांकी दर्शन की सुविधा दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक भक्त बाबा के दर्शन कर सकें। भीड़ की संभावना को देखते हुए इस बार प्रोटोकॉल दर्शन और सुगम दर्शन की व्यवस्था बंद रहेगी। मंदिर के मुख...