चतरा, फरवरी 24 -- इटखोरी निज प्रतिनिधि शिव व शक्ति के मिलन का पावन पर्व महाशिवरात्रि पर इस वर्ष करीब 149 साल बाद एक अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। यह संयोग देश और समाज के लिए काफी शुभप्रद्ध साबित होगा। महिलाओं की बात करें तो यह संयोग उन्हें अपार सम्मान दिलाएगी। यह बातें जन्मकुंडली, वास्तु व कर्मकाण्ड परामर्श के विशेषज्ञ आचार्य पंडित चेतन पाण्डेय ने कहा। आचार्य ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन इस बार काफी दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन ग्रहों की स्थिति काफी अलग रहने वाली है। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन इस बार धन के दाता शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेंगे। जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही मीन राशि में शुक्र की राहु के साथ युति हो रही है। इसके अलावा कुंभ राशि में सूर्य और शनि की युति चल रही है। पिता-पुत्र की युति...