अलीगढ़, फरवरी 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि पर रविवार को कारोबार भी बंपर हुआ। पूजन से लेकर व्रत सामग्री की बाजार में खूब डिमांड रही। फूल, माला, बेलपत्र, धतूरा, दूध, भांग, ड्राईफ्रूट्स की मांग रही। दुबे का पड़ाव से लेकर नौरंगाबाद, खेरेश्वर, अचलेश्वर, एडीए, स्वर्णजयंती नगर, क्वार्सी समेत अन्य स्थानों पर फूलों की दुकानों पर भारी भीड़ रही। फूल माला से लेकर, किराना, फल, दूध समेत अन्य सेक्टर का 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार रहा। महाशिवरात्रि पर अब बाजार का भी ट्रेंड बदल रहा है। त्योहार की निर्भरता बाजार पर बढ़ रही है। रात से ही लोग गुलाब, गेंदा, हार, बेलपत्र, धतूरा, भांग, मिठाई, दूध की खरीदारी करने में लग गए थे। फूलों की खरीदारी रविवार शाम तक जारी रही। भगवान भोले नाथ के जलाभिषेक व उनके श्रृंगार पर लोगों ने खूब पैसा खर्च कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.