लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में भगवान शिव की आराधना के लिए 151 पार्थिव पूजन, रुद्राभिषेक एवं शिवार्चन का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान रविवार 15 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। कार्यक्रम का आयोजन ऋषि आश्रम पंजाबी कॉलोनी लखीमपुर में किया जाएगा। रुद्राभिषेक एवं शिवार्चन का संकल्प एवं विधिवत पूजन आचार्य राजेश मिश्र (देवकली आश्रम) द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा। आयोजन में पूज्य सदगुरुदेव भगवान के सान्निध्य में श्रद्धालु भक्त शिव आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। आयोजकों के अनुसार शिवपुराण एवं शास्त्रों में वर्णित विधान के अनुसार पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर पूजन किया जाएगा। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर विधिवत शिव पूजन से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों के कष्ट दूर कर मनोकामनाएं...