बरेली, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए अल सुबह से ही मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की कतार लग गई। सभी ने दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया और जगत के कल्याण को लेकर देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही। बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में भोर से पहले ही मंदिर के कपाट खुलने की प्रतिक्षा में भक्त कतारबद्ध हो गए। कपाट खुलने के बाद पहले प्रधान पुजारी ने बाबा त्रिवटीनाथ की विधिविधान से पूजा की। हर-हर महादेव और जय-जय शिवशंकर का जयकारा लगाते हुए शिवभक्तों ने माहौल भोलेनाथ की भक्ति के रंग में रंग दिया। बाबा त्रिवटीनाथ का जलाभिषेक किया। उनको दूध, दही, शहर, बेलपत्र, पुष्प समेत अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। बाबा त्रिवटीनाथ का शृंगार किया और शुभाशीष मांगा। जोगीनवादा स्थित वनखंडीनाथ मंदिर, अलखनाथ,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.