देवरिया, फरवरी 26 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। महाशिवरात्रि पर बुधवार को जिले के शिवालय हर-हर महादेव के जयकारे से गूँज उठे। जिले के शिव मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। शहर के सोमनाथ, मझौलीराज के दीर्घेश्वर, रुद्रपुर के दुग्धेश्वर, बरहज के महेंद्रानाथ मंदिर और भटनी क्षेत्र के जंगलीनाथ पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी प्रमुख मंदिरों पर बैरिकेडिंग के इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा सीओ सुरक्षा की कमान संभाल रहे हैं। साथ ही मेले व मंदिर के अंदर की हर गतिविधि पर सीसी कैमरे से निगरानी की जा रही है। हर मंदिर पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। एडीएम व सीआरओ जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। कुछ मंदिरों पर पुलिस के जवानों के साथ ही पीएसी जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है। यहां तीन लाख से अधिक लोगों के जलाभिषेक करने की संभावना है। इस बार शिव मंदिरों पर ...