गाज़ियाबाद, फरवरी 22 -- ट्रांस हिंडन। प्रकृति फाउंडेशन की ओर से संचालित शिवमय भारत मिशन के तहत महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बेलपत्र का पौधा हर घर के आगे लगाया जाएगा। मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पांडे ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि यह एक अमूल्य पौधा है, जिसे लगाकर हम सुरक्षा कवच तैयार कर सकते हैं। इसीलिए शिवमय भारत मिशन के लक्ष्य 11 करोड़ पौधे 11 करोड़ घरों के आगे लगाने के तहत महाशिवरात्रि पर घर-घर जाकर पौधा लगाएंगे। इसमें आरडब्ल्यूए व जनप्रितिनिधियों को भी जोड़ा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.