नई दिल्ली, फरवरी 12 -- 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का खास महत्व है। इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ था। इसीलिए महाशिवरात्रि पर सुहागिन महिलाओं के साथ ही कुंवारी कन्या और पुरुष के पूजा करने का खास महत्व होता है। सुहागिन महिलाएं महाशिवरात्रि पर 16 शृंगार करके तैयार होती है। जिसमे हरे रंग की चूड़ियां भी शामिल हैं। महाशिवरात्रि में महिलाएं अक्सर हरे रंग की चूड़ियां ही पहनना पसंद करती हैं। जो कि पूरी तरह से भोलेनाथ से जुड़ा है।सुहागिन महिलाएं क्यों पहनती है हरी चूड़ियां महाशिवरात्रि पर सुहागिन महिलाओं को हरी चूड़ियां पहनना शुभ माना जाता है। इसका सीधा कनेक्शन भगवान भोलेनाथ से जुड़ा है। मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ ने माता पार्वती को शादी के मौके पर सोने-चांदी या कीमती पत्थरों क...