देवघर, फरवरी 14 -- देवघर,प्रतिनिधि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर देवघर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और शिव बारात के मद्देनजर जिले भर में चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। एसपी ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। एक हजार से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। जबकि 50 से ज्यादा पुलिस पदाधिकारी विभिन्न सेक्टरों और प्रमुख बिंदुओं पर मौजूद रहेंगे। शिव बारात निकलने से पूर्व ही सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिसबल ऑन ड्यूटी तैनात रहेंगे। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। ड्रोन कैमरों के माध्...