हरिद्वार, फरवरी 14 -- शिवरात्रि से पहले धर्मनगरी के शिवालय आस्था की ज्योति से आलोकित हो उठे। शहरभर के शिव मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया है। हर ओर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष गूंज रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। शनिवार से ही आसपास के जिलों से शिवभक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे, जबकि मुख्य पर्व पर भारी भीड़ की संभावना जताई जा रही है। शिव मंदिर और प्रवेश मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग और मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश, पेयजल और संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं। दक्ष महादेव और बिल्वकेश्वर में विशेष इंतजाम कनखल स्थित दक्ष महादेव मंदिर और बिल्वकेश्वर मंदिर में विशेष योजना लागू की ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.