प्रयागराज, फरवरी 14 -- माघ मेला का आखिरी स्नान पर्व रविवार को महाशविरात्रि के साथ पूर्ण होगा। इस पर्व पर 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के संगम पर स्नान का अनुमान है। इसे लेकर एक दिन पहले ही तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। आखिरी स्नान पर्व पर जलस्तर बढ़ने से थोड़ी समस्या थी, जिसे देखते हुए घाटों का नवीनीकरण करा दिया गया है। माघ मेला 2026 इस बार तीन जनवरी पौष पूर्णिमा से शुरू हुआ था। महाकुम्भ के बाद का पहला मेला होने के कारण इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। मौनी अमावस्या के बाद हर स्नान पर्व पर अप्रत्याशित भीड़ आने के कारण इस बार महाशिवरात्रि पर भी अधिक लोगों के आने का अनुमान है। महाशिवरात्रि के स्नान पर्व पर वर्ष 2024 में नौ लाख 70 हजार श्रद्धालु आए थे। इस बार मेले की शुरूआत में प्रशासन ने आखिरी स्नान पर्व पर 25 से 30 लाख श्रद्धालुओ...