मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि का पर्व मोरना,भोपा,ककरौली क्षेत्र मे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया।शिव मंदिरों मे भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक को श्रद्धालुओं की लम्बी कतारे लगी रही। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। मोरना के निकट ककराला स्थित प्राचीन सिद्धपीठ जुडेश्वर महादेव मंदिर मे रविवार की सुबह से ही जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। जहां मोरना, ककराला, भेडाहेडी, मिल कॉलोनी आदि से आए हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की प्राचीन पिंडी पर जल व दूध से अभिषेक किया व बेल पत्र, फल, फूल, दीप धूप, मिष्ठान आदि से पूजा अर्चना की।इसके अलावा वजीराबाद स्थित श्री वनखंडी महादेव मंदिर मे वजीराबाद, छछरौली, भोकरहेड़ी से आये श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया व फिरोजपुर मे स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर मे फिरोजपुर, शुकती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.