बांदा, फरवरी 15 -- बांदा। संवाददाता महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को शिवालयों में सुबह चार बजे से बम भोले के जयकारे गूंजने लगे। हजारों भक्त मंदिर पहुंचे और शहद, घी, दही, दूध व गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया। फूल-बेलपत्र, धतूरा, दूब, आम की बौर, गेहूं की बाली आदि अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के बामदेश्वर मंदिर व कालिंजर दुर्ग में विराजमान भगवान नीलकंठ मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। एएसपी शिवराज ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। घरों व मंदिरों ने ओम नम: शिवाय के अखंड पाठ व अनुष्ठान कराए गए। पौराणिक स्थल बामदेवेश्वर मंदिर में शिव लिंग के रूप में भगवान भोले नाथ बिना नंदी के विराजमान हैं। महाशिवरात्रि पर्व पर यहां भक्तों में दर्शन और रुद्राभिषेक की होड़ दिखी। दर्शनार्थियों में महिलाओं और युवाओं की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.