सीवान, फरवरी 16 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय में रविवार को महाशिवरात्रि महोत्सव को ले पुरा शहर भक्ति मय हो गया। सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में श्रद्बालु जलाभिषेक करते दिखे। वहीं महोत्सव को ले भव्य शिव बारात शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मौनिया बाबा मंदिर से निकलकर, रामेश्वर धाम मंदिर, राजेन्द्र चौक, नखास चौक, कर्पुरी पथ, पसनौली सागर, पुरानी बाजार, काजी बाजार, नया बाजार, बैंक चौक, हल्दीहटा होते हुए पश्चिमारी मठ पहुंचा जहां मठाधीश बद्री नारायण दास जी महाराज के नेतृत्व में हजारों लोगों ने शिव बारात की आगवानी की। शिव बारात में हाथी, घोड़े, ऊंट, बैंड बाजा,डंका के साथ हजारों महिलाएं भक्ति गीत गाते हुए आगे चल रही थी। शिव बारात में भगवान भोले की शिव लिंग, शंकर पार्वती,रामजी,सीता, गणेश, विष्णु भगवान स...