पूर्णिया, फरवरी 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। महाशिवरात्रि को लेकर विश्वामित्र संघ एवं चित्रवाणी सेवा समिति की चित्रवाणी उत्सव भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चित्रवाणी सेवा समिति के अध्यक्ष गौरव चन्द्रवंशी ने की। मंच संचालन समाजसेवी जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव ने किया। बैठक में विश्वामित्र संघ के संरक्षक एवं पूर्व पार्षद पवन राय ने आयोजन को पूर्ण रूप से सफल एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन्हें सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए संज्ञान में लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष गौरव चन्द्रवंशी ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाहर से आने वाले कलाकारों द्वारा शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा, लेकिन इस बार एक विशेष बदलाव के साथ कार्यक्रम को और भी अधिक रोमांचक व भक्तिमय बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.