गया, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को प्रखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बांकेधाम पहाड़ी शिव के रंगों से सराबोर रहा। इसके अलावा प्रखंड के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं को दिनभर भीड़ लगी रही। सुरक्षा को लेकर थानाध्यक्ष मंटू कुमार बांकेधाम मेले की निगरानी करते रहे। मुख्यबाजार के शिव मंदिर में शिव-पार्वती विवाहोत्सव का आयोजन किया गया। शिवरात्रि को लेकर गांव के शिवालयों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। डुमरावां पोखर स्थित ऐतिहासिक बुढ़वा महादेव के पास दूर-दराज से आकर भक्तों ने जलाभिषेक, पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने मधु, दूध, दही, गंगाजल से जलाभिषेक किया। विशेष रूप से भांग, धतूरे, बेलपत्र, मंदार, पुष्प आदि से श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर अपने और अपने परिवार के मंगलमय भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...