सहरसा, फरवरी 16 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि को लेकर रविवार सुबह से ही शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर महिला बच्चे सहित श्रद्धालुओं की हर हर महादेव के जयघोष संग लंबी लंबी कतार देखी गई। नगर पंचायत नवहट्टा स्थित बदनेश्वर शिव मंदिर में दिनभर पूजा व संध्या में शिव विवाह झांकी से दिनभर माहौल भक्तिमय बना रहा। बाबा राज राजेश्वर शिव मंदिर में आस पास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक कर महादेव व मां पार्वती की आराधना की गई। कोसी पूर्वी तटबंध स्थित देवन वन मंदिर में अहले सुबह से ही जलाभिषेक को लेकर लंबी लंबी कतार व भक्ति संगीत पर झुमते श्रद्धालुओं की टोली से माहौल शिवमय बना रहा। बाराही गांव में ग्रामीणों के सहयोग से निकली शिव विवाह झांकि संग भजन कीर्तन मंडली की टीम से गांव में हर हर महादेव गुंजायमान होता रहा। दिन भर चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.