पूर्णिया, फरवरी 18 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में हरे शिव, हरे भोला की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा है। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और भजन-कीर्तन में जुटे रहे। चक पंचायत स्थित डोकरैल शिव मंदिर में मंगलवार संध्या से विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ 48 घंटे का अखंड भजन-कीर्तन कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना से की गई। इसके बाद स्थानीय कीर्तन मंडली ने भगवान शिव के भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूब गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीत विश्वास एवं कोषाध्यक्ष रिंकू विश्वास सहित नवल विश्वास, वरुण विश्वास, सुरेंद्र विश्वास, किशोर विश्व...