मैनपुरी, फरवरी 25 -- आज महाशिवरात्रि पर शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज रहेगी। इस त्योहार को मनाने के लिए हर वर्ग के लोगों में उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिरों में पहुंचते हैं और मनौती मांगते हैं। नगर के भीमसेन मंदिर, चांदेश्वर मंदिर पर विशेष तैयारियां की गई हैं। शहर में भगवान भोलेनाथ का सबसे बड़ा भीमसेन मंदिर है। इसके अलावा चांदेश्वर मंदिर, शीतला देवी मंदिर, काली देवी मंदिर, देवी रोड स्थित शिव मंदिर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में महर्षि मार्कंडेय मंदिर, च्यवन ऋषि मंदिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। मंगलवार को इन मंदिरों पर दिनभर सजावट और आसपास साफ-सफाई की गई। भीमसेन मंदिर कमेटी के मंत्री वीर सिंह भदौरिया ने बताया कि शिवरात्रि पर पूजा के लिए बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। यहां ...