औरैया, फरवरी 16 -- अजीतमल, संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अजीतमल तहसील क्षेत्र पूरी तरह शिवमय नजर आया। तड़के करीब चार बजे मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण दिनभर भक्तिमय बना रहा। ब्लॉक रोड स्थित बगिया वाले शंकर जी मंदिर और जैनपुर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में विशेष रूप से भारी भीड़ उमड़ी। इसके अलावा भीखेपुर, हैदरपुर, बिरहूनी, सांफर, गंगादासपुर, अनंतराम, बडेरा, सिकरौड़ी, मोहारी-बाबरपुर, अटसू, बल्लापुर, विलावा और लालपुरा समेत क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का गंगाजल, दूध, दही और शहद से अभिषेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.