रामगढ़, फरवरी 15 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि जिले भर में रविवार को महाशिवरात्रि श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें लगने की संभावना है, जो देर शाम तक जारी रहेगी। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंजायमान होते रहेंगे। -शहर के शिवालय बने आस्था के केंद्र महाशिवरात्रि को लेकर शहर के सभी प्रमुख शिव मंदिरों को आकर्षक रोशनी, फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया है। मंदिर परिसर में भक्ति गीत, मंत्रोच्चार और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया है। -इन प्रमुख मंदिरों में होगा विशेष आयोजन रामगढेश्वर महादेव किला मंदिर, सिद्धेश्वर धाम मंदिर, काली मंदिर, श्रीसत्यनारायण मारवाड...