भागलपुर, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के चारों ओर भक्ति का माहौल है। सुबह से ही विभिन्न शिवधामों और शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुल्तानगंज के प्रसिद्ध अजगैबीनाथ धाम से लेकर शहर के बाबा बूढ़ानाथ और भूतनाथ मंदिर तक, हर जगह भक्त लंबी कतारों में लगकर महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंज रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने भी बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम भक्तों की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रमुख मंदिरों में दंडाधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि व्यवस्था बनी रहे। मंदिर प्रबंधन की ओर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.