भागलपुर, फरवरी 15 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के भीखनपुर नागेश्वर नाथ शिव मंदिर, इशाकचक समेत विभिन्न क्षेत्र के मंदिरों से रविवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा स्थानीय मंदिरों से आरंभ होकर बरारी सीढ़ी घाट और खंजरपुर स्थित सीढ़ी घाट सहित अन्य गंगा घाटों तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने गंगाजल भरा। जल भरने के बाद शोभायात्रा पुन: मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। नागेश्वर नाथ शिव मंदिर के सेवाक अमित कुमार ने बताया कि मंदिर समिति के द्वारा पिछले 12 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। इसी गंगा जल से बाबा का जलाभिषेक किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...