अलीगढ़, फरवरी 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ मार्गों पर स्थित शराब दुकानों की बंदी को लेकर विभागों के अलग-अलग सुर है। गुरूवार को नगरायुक्त ने शराब व मांस दुकानें बंद रखने के संबंध में पत्र जारी किया। इससे पूर्व एसएसपी भी तैयारियों के संबंध में हुई बैठक में कांवड़ मार्गों पर स्थित शराब दुकानें बंद रखने के निर्देश दे चुके हैं। वहीं आबकारी विभाग का कहना है कि दुकानें बंद नहीं होंगी सिर्फ काली तिरपाल से ढकी जाएंगी। 15 फरवरी को महाशविरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। 14 फरवरी से शहर की सड़कों पर भोले के भक्तों की भीड़ चलनी शुरू हो जाएंगी। जिलेभर ही नहीं बल्कि मथुरा, भरतपुर तक के भोले के भक्त बुलंदशहर के राजघाट व रामघाट से जल लेकर शहर से गुजरते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा भीड़ रामघाट रोड, आगरा रोड, खैर रोड, मथुरा रोड पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.