नई दिल्ली, फरवरी 2 -- महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है, जो फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का उत्सव मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन व्रत, जागरण, पूजा और शिव आराधना से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को पड़ रही है। इस व्रत को सभी लोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि व्रत और पूजा की विधि तथा 9 महत्वपूर्ण बातें।महाशिवरात्रि व्रत का महत्व महाशिवरात्रि को कालरात्रि भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन मध्यरात्रि में भगवान शिव ने रुद्र रूप में अवतरण लिया था। प्रलय के समय शिव तांडव करते हुए ब्रह्मांड को तीसरे नेत्र की ज्वाला से समाप्त करते हैं। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति को तीनों लोकों के पाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.