लोहरदगा, फरवरी 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। महाशिवरात्रि को लेकर लोहरदगा जिले भर में उत्साह का माहौल है। जिले के सभी छोटे-बड़े शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मंदिरों में रंग-बिरंगी रोशनी, फूल-मालाओं और विद्युत सजावट से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर खखपरता शिवधाम, अखिलेश्वर शिवधाम, महादेव मंडा, बुढ़वा महादेव,चंदवा गढ़गांव गुफा शिवालय, छत्तर बगीचा स्वयंभू शिवधाम सहित नगर के सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और जलाभिषेक का आयोजन किया जाएगा। सुबह से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ को जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करेंगे। मंदिर समितियों की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और कतार प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की जा रही है। व...