गोपालगंज, फरवरी 15 -- भोरे, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रखंड के ऐतिहासिक लखराव शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार अहले सुबह से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। पर्व को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। हथुआ राज के इस प्राचीन और प्रसिद्ध शिवालय की महिमा दूर-दूर तक फैली है। यही कारण रहा कि स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ पड़ोसी जिलों और उत्तर प्रदेश से भी हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए मंदिर समिति व स्थानीय प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। कतारबद्ध दर्शन, पेयजल, रोशनी और विधि-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। इस अवसर पर रविवार की सुबह से 24 घंटे का...