छपरा, फरवरी 15 -- फोटो 38 शहर के साहेबगंज खनुआ नाला के पास संवेदनशील स्थान पर तैनात पुलिस पदाधिकारी व जवान छपरा ,हमारे संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में रविवार को किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। शोभायात्रा के दौरान शहर की मुख्य सड़कों पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में विशेष सतर्कता बरती गई। वे स्वयं पल-पल की जानकारी लेते रहे। कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शहर के विभिन्न हिस्सों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। एडिशनल एसपी राम पुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.