हाथरस, फरवरी 4 -- महाशिवरात्रि पर मांस-मदिरा की दुकानें बंद कराने की मांग -(A) राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन सादाबाद। तहसील परिसर में बुधवार को आदर्श महिला एवं बाल कल्याण संस्था की ओर से महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस एवं मदिरा की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय में उपजिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष सर्वेश देवी ने यह ज्ञापन सौंपा। हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष मौके पर उपस्थित नहीं थीं, लेकिन उनके निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष ने प्रशासन के समक्ष मांग रखी।ज्ञापन में कहा गया कि कांवड़ यात्रियों की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए धार्मिक मार्गों पर स्थित मांस एवं मदिरा की दुकानों को महाशिवरात्...