लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व पर छोटी काशी स्थित पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर अपने आराध्य भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और पुण्य लाभ लिया। तड़के से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई। सुबह के समय भीड़ अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने कंट्रोल रूम स्थापित कर संपूर्ण क्षेत्र की निगरानी की। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखी गई। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अधिकारी और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहे। भीड़ नियंत्रण के लिए शहर में 32 प्रमुख पॉइंट चिन्हित किए गए थे, जहां रात स...