हाथरस, फरवरी 13 -- सादाबाद। कस्बा में शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सादाबाद द्वारा कृष्णा गार्डन में भव्य संत समागम एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृंदावन से पधारे पूज्य महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता आगरा सब ज़ोन सचिव ब्रह्माकुमारी अश्विना दीदी रहीं। व बसपा नेता एवं समाजसेवी डॉ. अविन शर्मा, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका एवं सह जिला प्रभारी बीके भावना दीदी, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट अतुल आंधिवाल सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल व दाऊजी अग्रवाल सहित पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। सभागार श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा।महामंडलेश्वर कृष्णानंद जी महाराज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.