बोकारो, फरवरी 27 -- महाशिवरात्रि के पर कुंडौरी के दुर्गा माता मंदिर परिसर में सामुदायिक शेड का शुभारंभ किया गया। बेहतर झारखंड के संस्थापक सह भाजपा नेता विवेक सिंह ने ग्रामीणों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए सामुदायिक शेड का निर्माण करवाया। जिससे गांव में उत्सव का माहौल रहा। विवेक सिंह ने बताया कि विस्थापित गांवों की समस्याएं कई दशकों से बनी हुई हैं, लेकिन हमारा प्रयास है कि लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर उनका जीवन आसान बनाया जाए। लोग धार्मिक व सामुदायिक आयोजनों के लिए हर साल अस्थायी टेंट लगाते थे, जिससे हजारों रुपये का खर्च उठाना पड़ता था। लेकिन अब इस स्थायी सामुदायिक शेड के निर्माण से ग्रामीणों को आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने आगे आश्वासन दिया कि बेहतर झारखंड संगठन भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक विकास के कार्य करता रहेगा। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.