औरंगाबाद, फरवरी 17 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर के पुराना शहर स्थित वार्ड संख्या 2 में अवस्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर समिति द्वारा महा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य पार्षद अंजली कुमारी, वार्ड पार्षद सीमन कुमारी, शिव कुमार, समिति अध्यक्ष दीनानाथ राय, डॉ. विश्वनाथ पांडे तथा श्रीनिवास कुमार सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए और संयुक्त रूप से आरती में भाग लिया। मुख्य पार्षद अंजली कुमारी ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान शंकर ने समुद्र मंथन के दौरान निकले विष का पान कर संसार का कल्याण किया था, उसी तरह समाज के लोगों को भी जनकल्याण की भावना से कार्य करना चाहिए। उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.