हल्द्वानी, फरवरी 7 -- लालकुआं, संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री हंस प्रेम योग आश्रम में 15 फरवरी को विराट सद्भावना सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन को अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त आध्यात्मिक संत सतपाल महाराज संबोधित करेंगे। मुख्य संयोजक एवं मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद ने बताया कि सम्मेलन में पूज्य अमृता माताजी सहित अनेक विभूतियां और देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों से सैकड़ों संत-महात्मा भाग लेंगे। सम्मेलन से पूर्व बिंदेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा, जिसके बाद मातृशक्ति की ओर से मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यहां प्रचारिका बाई, इंद्रावती बाई, मर्यादा बाई, गुंजन बाई, प्रभाकरानंद, आलोकानंद, नित्यानंद, मानसानंद, घनश्याम रस्तोगी, भुवन भट्ट, मीडिया कोऑर्डिनेटर अजय उप्रेती उपस्थित रहे।

हिं...