सहरसा, फरवरी 16 -- नवहट्टा। नगर पंचायत नवहट्टा के शाहीडीह पट्टीबरगांव स्थित बाबा राज राजेश्वर दरबार में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और दिनभर पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, सुरक्षा, साफ-सफाई और सुव्यवस्थित दर्शन की समुचित व्यवस्था की गई थी। स्वयंसेवकों की तैनाती से दर्शन व्यवस्था सुचारु रही। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण माहौल में पूजा कर महाशिवरात्रि पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.