दुमका, फरवरी 16 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को हंसडीहा स्थित बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के लगभग चार बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह होते-होते मंदिर परिसर भक्तों से पूरी तरह भर गया और दिन चढ़ने के साथ भीड़ लगातार बढ़ती ही चली गई। आसपास के ग्रामीण इलाकों के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भक्तों की सुविधा को देखते हुए मंदिर समिति द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए गए थे तथा श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराया जा रहा था। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल ...