रांची, फरवरी 13 -- खूंटी, संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के प्रसिद्ध बाबा आम्रेश्वर धाम में रविवार को रुद्राभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव और महामंत्री मनोज कुमार ने बताया कि रविवार सुबह पांच बजे से रुद्राभिषेक प्रारंभ होगा। सुबह नौ बजे से भजन-कीर्तन तथा 11 बजे विशेष पूजा, आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम सात बजे बाबा भोलेनाथ की श्रृंगार पूजा के साथ चार पहर पूजा की शुरुआत होगी। समिति ने क्षेत्र के शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अप...