दुमका, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर बनारस की तर्ज पर दूसरे दिन भी भव्य गंगा आरती, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर बनारस की तर्ज पर आयोजित तीन दिवसीय भव्य गंगा आरती के दूसरे दिन शनिवार की संध्या श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। जैसे ही सूर्यास्त हुआ, मंदिर परिसर में सैकड़ों दीपों की रोशनी और घंट-घड़ियाल की ध्वनि के बीच आरती की शुरुआत हुई और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ आसपास के गांवों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और लोग आरती का दर्शन करने के लिए उमड़ते रहे। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी धार्मिक अनुष्ठ...