भभुआ, फरवरी 15 -- पेज चार की खबर महाशिवरात्रि पर पढ़ौती में शिव पार्वती विवाह एवं दंगल आयोजित भगवानपुर,एक संवाददाता। प्रखंड के पढ़ौती गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर परंपरागत रुप में शिव बारात, शिव पार्वती विवाह एवं दंगल का आयोजन किया गया। ध्वज पताका और बाजे गाजे के साथ रंग बिरंगे परिधानों में सजे आबाल वृद्ध नर नारी नाचते गाते ऐतिहासिक पूरब पोखरे से शिव जी की बारात लेकर सुर्वरा नदी के तट पर स्थित प्राचीन मुंडकटेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचे । जहाँ मुख्य यजमान पं. ज्ञानेन्द्र मिश्र और उनकी धर्मपत्नी तारा देवी द्वारा फूल माला मिठाई और ठंढ़ाई के साथ बारात का स्वागत किया गया। वाराणसी से पधारे विद्वान ब्राम्हणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और महिलाओं द्वारा गाए जा रहे मंगल गीतों के बीच महादेव शिव एवं जगतजननी पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया।अपराह्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.