देवरिया, फरवरी 16 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। देवाश्रम मठ के प्रबंधकीय अधिकार को लेकर चल रहे विवाद के बीच महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को प्रशासनिक निगरानी में संपन्न हुआ। पहले से जारी जांच और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मठ परिसर स्थित चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर का छोटा गेट श्रद्धालुओं के लिए खुलवाया गया। वहीं संस्कृत महाविद्यालय परिसर में स्थित पुराने शिव मंदिर का मुख्य द्वार भी पूरी तरह खोल दिया गया ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए लगनी शुरू हो गईं।पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन्न कराई गई। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी के कारण कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। हालांकि हर वर्ष की तुलना में इस बा...