दुमका, फरवरी 16 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रविवार को बाबा शुम्भेश्वरनाथ मंदि में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी देखी गई। सुबह 4 बजे मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं की भीड़ से मंदिर परिसर खचाखच भरा हुआ था। वहीं सरवाधाम, ठाकुरवाड़ी, चरकापाथर इत्यादि शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पांडेकेशो गांव स्थित शिव मंदिर से महाशिवरात्रि पर्व को लेकर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा पांडेकेशो शिवालय से चलकर जमुआ, सरैयाहाट बाजार स्थित ठाकुरवाड़ी में जलभरकर बस्ती, मोहली टोला, सरवाधाम होते हुए पांडेकेशो शिवालय पहुंचा। रात्रि में शुम्भेश्वरनाथ मंदिर, ठाकुरवाड़ी व चरकापाथर शिव मंदिर से शिव बारात की झांकी निकाली जाएगी। चूटोनाथ समेत सभी शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना को लेकर उमड़ी श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.