नई दिल्ली, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र पर्वों में से एक है। यह पर्व हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि की रात भगवान शिव अनंत ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए थे और शिव-पार्वती का दिव्य मिलन भी इसी तिथि से जुड़ा माना जाता है। इसलिए भक्त इस दिन उपवास रखते हैं, शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं और रातभर जागकर महादेव की आराधना करते हैं। इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी 2026, रविवार को रखा जाएगा। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिलेगी। लोग शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हैं। कई श्रद्धालु पूरे दिन उपवास रखकर रात में चार प्रहर में पूजा करते हैं। महाशिवरात्रि 2026 की तिथि- पंचांग के अनु...