गोंडा, फरवरी 16 -- नवाबगंज, संवाददाता। महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर के रामलीला मैदान में पांच निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। नगर की रामलीला समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह सामाजिक आयोजन भव्य रूप से किया गया। नगर के पुरानी परंपरा के अनुसार रविवार देरशाम महाशिवरात्रि पर नगर के फुटहा शिवाला से शिव बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। शिव बारात के साथ ही सभी पांच दूल्हों की बारात भी नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान पहुंची। बारात में शामिल श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। नगरवासियों ने जगह-जगह फूल वर्षा कर बारात का स्वागत किया। रामलीला मैदान पहुंचने पर समिति के कार्यकर्ताओं ने बारातियों का स्वागत किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराए गए। इस अवस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.