आरा, फरवरी 13 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष भी शिव शोभा यात्रा समिति सरैया की ओर से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से जारी सूचना के आगामी 15 फरवरी (रविवार) की शाम तीन बजे से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा शिव मंदिर सब्जी मंडी सरैयां बाजार से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में संपन्न होगी। समिति सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी शोभा यात्रा में भगवान शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी। आयोजन को लेकर ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उत्साहित हैं। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.