जमशेदपुर, फरवरी 17 -- महाशिवरात्रि पर शहर में श्रीश्री 1008 बाबा बर्फानी सेवा समिति की ओर से खड़ंगाझाड़ चौक टेल्को में महाशिवरात्रि महोत्सव 2025 का भव्य एवं आलौकिक आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस महोत्सव का आयोजन 26 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है। सुबह 10 बजे से रुद्राभिषेक विशेष वैदिक मंत्रों के साथ किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष संतोष घोष ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक, 27 फरवरी की सुबह 10 बजे से बाबा बर्फानी की पूजा और दोपहर 1 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दिन दोपहर 2 बजे से भगवान शिव की बारात और भव्य संध्या आरती एवं झांकी निकाली जाएगी। नगर भ्रमण के साथ इसका समापन होगा। वहीं, 28 फरवरी को बाबा बर्फानी की पूजा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.