संभल, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बहजोई में शिव पार्वती सेवा समिति के तत्वावधान में बाबा महाकाल की शाही सवारी निकाली गई। शुभारंभ डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बाबा महाकाल की आरती कर किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और जयकारों के बीच शाही सवारी चौकी पार संभल रोड स्थित श्री रघुनाथ जी मंदिर से शुरू होकर कस्बा के विभिन्न मार्गों से होती हुई इस्लामनगर रोड पर अनाज मंडी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बाबा महाकाल का स्वागत किया। भगवान शिव के भजनों पर झूमते नजर आए और पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू, विकास वार्ष्णेय, हनी वार्ष्णेय, कपिल गुप्ता, विकास वार्ष्णेय, ऋषि वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...