जामताड़ा, फरवरी 15 -- कुंडहित,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रूपनारायण क्रिकेट मैदान में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय लॉलीपॉप क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फीता काटकर तथा प्रतीकात्मक बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। मौके पर आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। प्रत्येक मैच छह-छह ओवर का खेला जा रहा है। वहीं उद्घाटन मुकाबला हरीनारायणपुर और गौडमाला के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरीनारायणपुर की टीम ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए निर्धारित छह ओवर में 95 रन बनाए। जवाब में गौडमाला की टीम छह ओवर में 72 रन ही बना सकी, जिससे हरीनारायणपुर ने पहला मैच अपने नाम कर लिया। इस मौके पर समिति सदस्य बासुदे...