गढ़वा, फरवरी 8 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। शिव पहाड़ी निर्माण कमेटी की ओर से शिव पहाड़ी मंदिर परिसर में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बबन साह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार भी दो दिवसीय पूजा एवं मेला का आयोजन किया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अखंड कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं मेला के दूसरे दिन बाहरी कलाकारों के साथ-साथ क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उससे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बनेगा। आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों के स...