अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन ने दो दिन नुमाइश का संचालन बंद करने का फैसला लिया है। 14 व 15 जनवरी को नुमाइश बंद रहेगी। प्रभारी अधिकारी व एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर दिया है। प्रशासन इसके बाद नुमाइश को आगे बढ़ाने पर विचार कर सकता है। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। बड़ी संख्या में कांवाड़िए खेरेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक करने जाते हैं। इसके चलते रामघाट रोड व जीटी रोड पर काफी भीड़ रहती है, लेकिन इन दिनों यहां पर नुमाइश का आयोजन किया जा रहा है। 16 जनवरी को नुमाइश का शुभारंभ हुआ था। 13 फरवरी को समापन प्रस्तावित था, लेकिन इस बार बीच में कई दिन बरसात के कारण नुमाइश के दुकानदारों की दुकानदारी प्रभावित हुई थी, जिसके कारण प्रशासन अब नुमाइश को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। तीन से चार दिन तक आगे नुम...