सहरसा, फरवरी 11 -- कहरा, एक संवाददाता। कला, संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन, सहरसा के संयुक्त तत्वाधान में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाणेश्वर मंदिर में बाणेश्वर महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। यह मंदिर सहरसा जिले का एक प्राचीन एवं आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहा प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक एवं दर्शन हेतु पहुचते हैं। इस वर्ष आयोजित महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक एकता का भी सशक्त संदेश देगा। महोत्सव के अंतर्गत दिनभर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी। कार्यक्रम की शुरुआत शिवबारात नगर भ्रमण से होगी, जिसमें बाणेश्वर मंदिर समिति, समस्त शिव भक्तों एवं ग्रामीणों की सहभागिता रहेगी। इसके बाद बाणेश्वर कीर्तन मंडली एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन - कीर्तन प्रस्तुत किए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.